Ticker

10/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर महाविद्यालय कोटद्वार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन! देखें

 मनोज नौडियाल


कोटद्वार।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1, 2 एवं 3 के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रोफेसर जानकी पवार ने इस अवसर पर स्वयंसेवी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मैडम ने कहा कि एनएसएस का एकमात्र उद्देश्य वेटेज अंक प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि व्यक्तित्व विकास एवं सामुदायिक सेवा के माध्यम से जन समस्याओं से रूबरू होकर उनका समाधान निकालना भी है।

ये भी पढ़ें: राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त कर सामान्य पुलिस को जिम्मेवारी दी जाय: स्पीकर! देखें 

इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाते हुए महाविद्यालय प्रांगण को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई इस अवसर पर रोवर रेंजर प्रभारी डॉ सुषमा भाटखेड़ी ने भी स्वयंसेवीओ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व से अवगत कराया गया। 


राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वयंसेवक को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना के महत्व को बताते हुए स्वयंसेवीओं में सेवा भाव जागृत करने एवं अनुशासन में रहने पर बल दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरिता चौहान ने स्वयंसेवीओ के चारित्रिक विकास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम से सक्रिय रूप से जुड़ने हेतु आह्वान किया। 

इस कार्यक्रम में बंटी, अभिषेक, प्राची डबराल, आयुषी, भावना लखेरा, सपना, अंशिका भंडारी, हर्षिता चतुर्वेदी, अंजू कुमारी, आकांक्षा, बंटी, अभिषेक, संदीप, अनुराग, निखिल आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ