Ticker

10/recent/ticker-posts

रा०इ०का कोचियार नैनीडांडा में ब्लॉक स्तरीय स्काउट गाइड का समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ सम्पन्न! देखें


 
मनोज नौडियाल

नैनीडांडा। रा०इ०का कोचियार नैनीडांडा पौड़ी गढ़वाल में ब्लॉक स्तरीय स्काउट गाइड का समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दिनाँक 23-09-2022 को सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय शिविर का समापन समाजिक कार्यकरता सत्यपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। 

ये भी पढ़ें: मंत्री गणेश जोशी ने बिलासपुर कांडली के सैनिक कालोनी में बारिश से हुए नुकसान के लिए प्रभावित परिवारों को किए चैक वितरित! देखें

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी नारायण दत्त शर्मा ने कहा कि स्काउट/गाइड कम संसाधनों में भी समाज सेवा कैसे की जाती है, इसकी सीख समाज को देता है। प्रधानाचार्य अफ़सर हुसैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट/गाइड का प्रशिक्षण विद्यार्थियों में धैर्य धारण की क्षमता को बढ़ाता है। रा०क०उ०मा०वि० डुंगरी की प्रधानाध्यपिका श्रीमती मीना रवि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट/गाइड का जीवन सादा ओ विचार उच्च होते हैं। राजकीय शिक्षक संघ नैनीडांडा कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव मनमोहन सिंह रावत ने स्काउट/गाइड को कैरियर गाइडेंस से अवगत करवाया। सभा को विशिष्ट अतिथि भैरव दत्त जोशी, महिपाल सिंह रावत जी ने संबोधित किया।

 


          इस अवसर पर सेवित क्षेत्र के ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती बीना देवी, विभिन्न विद्यालयों के स्काउट/गाइड प्रभारी व विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपास्थित रहा।


        विकासखंड नैनीडांडा के स्काउट गाइड सचिव चंद्रमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में स्काउट/गाइड इन तीन दिवसों में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। 

स्काउट गाइड द्वितीय सोपान को सम्पन्न करवाने में विनोद डबराल, चंदन नेगी, मो० अवेश, श्रीमती मुन्नी जोशी, श्रीमती गीता, श्रीमती उमेश्वरि, श्रीमती ममता पन्त, सुश्री रूबी रानी, सुश्री आरती, सुश्री दीपिका, नरेश कुमार व प्रदीप खनसली का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन चन्द्रमोहन ध्यानी ने किया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ