Ticker

10/recent/ticker-posts

रिखणीखाल में बीडीसी बैठक का आयोजन; बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियो के नदारद रहने से जनप्रतिनिधियो में रोष! देखें

 


मनोज नौडियाल

रिखणीखाल। जिला पौड़ी गढवाल के विकास खंड रिखणीखाल में बीडीसी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मनोहर लाल देवरानी ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दो पर चर्चा हुई लेकिन इस बीच बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियो के नदारद रहने से जनप्रतिनिधियो ने रोष प्रकट किया। 

ये भी पढ़ें: आगरा में उत्तराखंड को जैविक उत्पाद में मिला प्रथम पुरुस्कार; उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक दिन एक ही दिन में प्रदेश को मिले दो - दो पुरुस्कार! देखें

बैठक मे क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार सिंह रावत द्वारा गढवाल नरेश महिपत शाह के सेनापति लोदी रिखोला की मूर्ति रिखणीखाल में स्थापित करने हेतु सदन के माध्यम से संस्कृति विभाग उत्तराखंड शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया। लोकनिर्माण विभाग से सम्बंधित मुद्दे बैठक मे छाये रहे, जिस पर विभागीय प्रतिनिधि द्वारा समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया गया। पिछली बैठक में ग्राम सभा बयेला मल्ला प्रधान प्रमोद सिंह रावत द्वारा खुशियो की सवारी वाहन का संचालन न होने पर शिकायत की गयी, जिस पर सी एम ओ पौड़ी द्वारा योजना शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। योजना शुरू नही होने पर सी एम ओ पौड़ी के खिलाफ प्रमोद सिंह रावत द्वारा निन्दा प्रस्ताव रखा गया, जिसको सदन मे प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार सिंह रावत द्वारा 2005 से निर्माणाधीन आई टी आई के पूरा न होने पर रोष प्रकट किया गया एवं साथ ही 2012 से निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कालेज के निर्माण पूरा न होने पर रोष प्रकट किया।


प्रधान प्रमोद सिंह रावत द्वारा ARTO कोटद्वार को टैक्सी संचालको के कोविड-19 में देर से भुगतान एवं विधान सभा चुनाव 2022 का भुगतान अभी तक नही होने की शिकायत की गयी एवं टैक्सियो के लिए पार्किंग न होने पर रोष प्रकट किया। प्रमोद सिंह रावत द्वारा अन्दरसौ ग्राम समूह पम्पिग पेयजल योजना के लाइन क्षतिग्रस्त होने, आपूर्ति सुचारू रूप से न होने की शिकायत सदन मे रखी गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार सिंह रावत, चन्द्रकला देवी प्रधान प्रमोद सिंह रावत द्वारा रसोई गैस की घटतोली की शिकायत सदन मे रखी गई। प्रमोद सिंह रावत द्वारा रा प्रा विद्यालय रिखणीखाल मे सहायक अध्यापक न होने की शिकायत सदन मे रखी गई, जिस पर विभागीय प्रतिनिधि द्वारा आश्वासन दिया गया कि विद्यालय मे सहायक अध्यापक की व्यवस्था कर दी गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार सिंह रावत द्वारा PMGSY की सडको की बदहाल स्थिति को लेकर शिकायत की गई। अंकिता भंडारी की हत्या की खबर सुनते ही प्रमोद सिंह रावत द्वारा सदन मे दुख प्रकट किया गया और सरकार से मांग की गई कि देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार करने वाले तीर्थ नगरी मे हुये हत्याकांड के आरोपियो को फासी की सजा दे।

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख चन्द्रभूषण नौगाई, बीडीओ कलावती विष्ट, जिलापंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान गण उपस्थित हुए। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रदीप गुसाई ने किया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ