Ticker

10/recent/ticker-posts

यमकेश्वर के गंगा भोगपुर स्थित वनतरा रिसोर्ट के अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्यवाही; रिसोर्ट को किया गया सील! देखें


 
मनोज नौडियाल

पौड़ी, 24 सितंबर।


जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के सख्त निर्देशों के क्रम में तहसील यमकेश्वर के गंगा भोगपुर स्थित वनतरा रिसोर्ट के अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई चल रही है। इस संबंध में पुलिस की विवेचना अभी गतिमान है तथा रिसोर्ट को सील कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: रिखणीखाल में बीडीसी बैठक का आयोजन; बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियो के नदारद रहने से जनप्रतिनिधियो में रोष! देखें

वीडियो:


जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान द्वारा स्वयं अंकिता के परिजनों से मुलाकात करते हुए उनको शासन -प्रशासन की ओर से उक्त घटना के संबंध में गंभीरता से और तेजी से कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। 

वीडियो: 


परिजनों द्वारा उक्त घटना के संबंध में की जा रही कार्रवाई से संतुष्टि व्यक्त की है। साथ ही जिलाधिकारी ने सामान्य जनमानस से अपील की है कि चूंकि अभी पुलिस की जांच और विवेचना गतिमान है, अतः उन्होंने सभी जनमानस से शांति की अपील करते हुए कहा है कि ऐसा कोई भी कृत्य ना करें जिससे जांच प्रभावित हो!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ