Ticker

10/recent/ticker-posts

खटीमा! covid 19 की बूस्टर डोज लगाने को लेकर किया गया प्रेरित; गुरप्रीत खिंडा. देखें


 
मनोज नौडियाल

खटीमा। आज दिनांक 24.9.2022 दिन शनिवार को ग्राम सभा हल्दी के ग्राम प्रधान पति गुरप्रीत खिंडा सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा खटीमा के द्वारा गुजर बस्ती ग्राम सभा हल्दी में आयोजित कोविड-19 बूस्टर डोज टीकाकरण शिविर का दौरा किया गया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही खिंडा द्वारा उन सभी पात्र लोगों से जल्द से जल्द #COVID19 के खिलाफ सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ने का आग्रह किया गया।

ये भी पढ़ें: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित! देखें

वहीं, प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के दौरान खिंडा द्वारा टी बी रोगियों की सहायता का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में टी बी से ग्रसित मरीज की सहायता हेतु निक्षय मित्र बनने के लिए अपना योगदान देते हुए रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। शिविर में नागरिक चिकित्सालय खटीमा की ओर से डा संदीप मिश्रा, डा शैलजा पांडेय, फार्मासिस्ट विक्रम सिंह बिष्ट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कविता बिष्ट, एएनएम जीवंती डसीला, ICTC काउंसलर धर्मेंद्र गुप्ता, आशा रूक्मणी एवम आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुखविंदर कौर की उपस्तिथि में गुरप्रीत खिंडा द्वारा आज covid 19 की बूस्टर डोज लगवाई गई, साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों को एहतियात सुरक्षा हेतु covid 19 की बूस्टर डोज लगवाने हेतु प्रेरित किया गया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ