Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में भी दिखा उत्तराखंड बंद का असर; अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं के आहवान पर कोटद्वार का बाजार रहा बंद! देखें


 
मनोज नौडियाल

कोटद्वार। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं के आहवान पर रविवार को कोटद्वार का बाजार पूरी तरह बंद रहा। कुछ खुली दुकानों को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बंद करा दिया। 

ये भी पढ़ें: महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवनी बहुत ही महत्वपूर्ण एवं प्रेणादायक: पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी! देखें

बता दें कि पिछले दिनों हुए अंकिता हत्याकांड से उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में लोग आक्रोशित हैं। इसके विरोध में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किये जा रहे हैं। हालांकि, इस हत्याकांड के मुख्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सरकार ने इसके लिए एसआईटी भी गठित की है जो पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। लेकिन लोग इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते उत्तराखंड क्रान्ति दल ने 2 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय बंद का आहवान किया था। बाजार बंद कराने को लेकर सुबह से ही यूकेडी कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आये। परिणामस्वरूप, बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। 

वीडियो:


बंद कराने वाले यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण, वरिष्ठ नेता महेन्द्र सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुंसाई, राम कंडवाल, मतलूफ अहमद मंसूरी, जगमोहन रावत, बलवंत रावत, हरीश चौहान, मदन जदली, प्रकाश सिंह शामिल रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ