Ticker

10/recent/ticker-posts

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से की भेंट; महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का चित्र, जीवनी एवं सत्यार्थ प्रकाश किया भेंट! देखें


 
मनोज नौडियाल 

देहली, मंगलवार 7 फरवरी 2023। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी से भेंट की व उन्हें महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का चित्र व जीवनी एवं सत्यार्थ प्रकाश भेंट द्वारा अभिनंदन कर समस्त आर्य जगत की और से बधाई व शुभकामनायें प्रदान की। 

ये भी पढ़ें: स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी के जन्म दिन पर मंगलवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन किया अर्पित! देखें

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया की इस वर्ष आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का 200 वाँ जयंती वर्ष चल रहा है, स्वतंत्रता संग्राम, पाखंड, अंधविश्वास उन्मूलन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। महर्षि दयानन्द ने नारी उत्थान व विधवा विवाह के लिए कार्य किया। साथ ही महर्षि दयानन्द ने ही कहा था कि कोई कितना ही करे पर स्वदेशी राज्य सर्वोत्तम होता है।


राष्ट्रपति महोदया ने आर्य समाज के शिक्षा के क्षेत्र में कार्य की प्रसंशा की उन्होंने कहा कि एक अच्छा चरित्र वान इंसान बनाना सराहनीय कार्य है उन्होंने कहा कि ईश्वर का हमे सदेव धन्यवाद करना चाहिए। प्रवीण आर्य पिंकी ने एक मधुर गीत भी सुनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने 15 मिनट का अमुल्य समय प्रदान करने के लिए पुन हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ मे दुर्गेश आर्य, धर्म पाल आर्य, देवेन्द्र भगत भी उपस्थित थे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ