मनोज नौडियाल
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्टियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में जनपद की कोटद्वार पुलिस ने दिनांक 06.05.2023 को माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या-566/20धारा, 66 Ex Act से सम्बन्धित वारण्टी राहुल कुमार अमोला को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सूरत शर्मा, मुख्य आरक्षी राकेश राणा, आरक्षी सन्तराम शामिल रहे!!!

0 टिप्पणियाँ