Ticker

10/recent/ticker-posts

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर तीस मकान मालिकों के खिलाफ पौड़ी पुलिस की कार्यवाही; वसूला 03 लाख का जुर्माना! देखें

- साथ ही फड़ फेरी लगाकर उल्लंघन करने वाले 20 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही! 

- पूरे जनपद में चला व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान!


मनोज नौडियाल

पौड़ी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौब द्वारा जनपद में आगामी G-20 कार्यक्रम, चारधाम यात्रा तथा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपने अपने थाना क्षेत्रों में विगत वर्षों में बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में कार्यरत एवं निवास करने वाले छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर वृहद रू से उनके सत्यापन की कार्यवाही करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें: किड्स सौकर कप का अयोजन क्रैडल प्ले बना चैंम्पियन! देखें

जिसके क्रम में आज दिनाँक 07.05.2023 को समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर 102 किरायेदार, 149 मजदूर, 70 रेड़ी/ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी। 


सत्यापन न करने वाले 30 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-83 के तहत ₹3,00,000/- (कोटद्वार-20, लैन्सडाउन-03, पौड़ी-02 एवं लक्ष्मणझूला-05) के चालान माननीय न्यायालय को प्रेषित किये गये। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत फड़ फेरी लगाकर उल्लंघन करने वाले 20 व्यक्तियों पर ₹5,000/- के नकद चालान कर राजकोष में जमा किये गए। चारधाम यात्रा और आगामी G-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत सत्यापन कार्यवाही लगातार जारी है!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ