Ticker

10/recent/ticker-posts

गांधी कॉलोनी मैजिक डांस अकैडमी दिखाएगी टैलेंट का जलवा; डीएवी कॉलेज 28 मई परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप कंपटीशन में! देखें

 


मनोज नौडियाल 

मुजफ्फरनगर। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय 283 गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड उपरी मंजिल मैजिक डांस एकेडमी 28 मई 2023 दिन रविवार सुबह 10:00 बजे से d.a.v. कॉलेज आर्य समाज रोड मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाले सहारनपुर मंडल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप की ओर से आयोजित विभिन्न प्रकार के टैलेंट डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग, रागनी, कविता, डायलॉग राइटर के, इंस्ट्रुमेंटल, योगा पेंटिंग के द्वारा सभी अपनी टैलेंट को दिखाएंगे। 

      यह जानकारी सहारनपुर मंडल प्रभारी परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप मोहन अरोरा डांस कोरियोग्राफर प्रशिक्षित श्यामक डावर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई ने दी है उन्होंने बताया कि कंपटीशन की तैयारियां जोर-शोर से मैजिक डांस एकेडमी पर चल रही है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में हुआ उत्तराखंड का पहला माधवबाग आयुर्वेदिक क्लिनिक का शुभारंभ! देखें 

कंपटीशन का मुख्य आकर्षण का केंद्र मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसर रहेंगे कंपटीशन के लिए 5 भागों में आयु वर्ग के हिसाब से विभाजित किया गया है इसमें सुपर फादर व सुपर मॉम भी हिस्सा लेंगी। इंटरनेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप की ओर से कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है संस्थापक व प्रभारी रजनी कांत ठाकुर सहारनपुर मंडल प्रभारी मोहन अरोरा के विशेष प्रयासों से जबरदस्त कंपटीशन होने जा रहा है जिसका उद्देश्य सभी को अपने टैलेंट को दिखाने का मौका मिलेगा। 


विजेताओं को ट्रॉफी, शील्ड, उचित इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों पदाधिकारियों सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें- 8439798552 7906128372 7599023246 8077187106 व्हाट्सएप मोबाइल !!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ