मनोज नौडियाल
कोटद्वार। डॉक्टर पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार से एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉक्टर जुनीश कुमार के नेतृत्व में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कु. आंचल एवम एम.ए.प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान की छात्रा कु. संजू ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश(AIMS) में आयोजित यूथ -20 अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
ये भी पढ़ें: धार्मिक स्थलों को पवित्र रखने का करें खुद से वादा; पर्यटकों को यही सीख दे रहा है उत्तराखण्ड पुलिस का मिशन मर्यादा! देखें
छात्रा आंचल ने climate change and disaster risk reduction making sustainability a way of life; विषय पर पत्रकार द्वारा पूछे गए सवालों के ज़वाब में कहा की उत्तराखण्ड की पावन धरती में आने वाले संकटों का हल छिपा हुआ है बस जरूरत है उसको पहचानने की।
छात्रा संजू ने एम्स में आयोजित यूथ 20 कार्यशाला के बारे में कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियों से यूथ को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। डॉक्टर जुनीश कुमार ने प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार का तहे दिल से आभार जताते हुए बताया कि प्राचार्य प्रोफ़ेसर जानकी पंवार के द्वारा ही हम लोग इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के हिस्सा बने और बहुत कुछ सीखने को मिला।
प्राचार्य प्रोफ़ेसर जानकी पंवार ने गुरु पूर्णिमा त्यौहार के अवसर पर कहा कि गंगा मईया के चरणों में जाकर सब दुःख दूर हो जाते हैं हमारा सौभाग्य है कि यह आयोजन देव भूमि में हो रहा है और यूथ 20 कार्यक्रम के आयोजकों की भी सराहना की।
महाविद्यालय से डॉक्टर धनेंद्र कुमार पंवार ने इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने पर हर्ष जताया और बताया कि भावी पीढ़ी जब जीवन में योग, महिला का सम्मान, ड्रग मुक्त देवभूमि, जल में ही कल है, को आधार बनाएगी तो जीवन मधुर होगा, उम्रदराज होगा!!!





0 टिप्पणियाँ