Ticker

10/recent/ticker-posts

महाविद्यालय थलीसैंण में रसायन विज्ञान विभाग परिषद तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता! देखें


  
मनोज नौडियाल 

थलीसैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में रसायन विज्ञान विभाग परिषद तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य डॉ० रेनू रानी बंसल की अध्यक्षता में विभागीय परिषद की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्री अन्न महोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक! देखें

जिसमें रसायन विज्ञान विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बी०एससी० तृतीय वर्ष की छात्रा सोनिया नेगी, बी०एससी० तृतीय वर्ष के छात्र शाकम्बर सिंह एवं बी०एससी० प्रथम सेमेस्टर के छात्र गौरव रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इस दौरान कक्ष निरीक्षक के रूप में डॉ० विकास प्रताप सिंह एवं मूल्यांकनकर्ता के रूप में डॉ० छाया सिंह ने योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन रसायन विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ० विवेक रावत ने किया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ