- आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग; दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ!
मनोज नौडियाल
कोटद्वार। उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कोटद्वार के तत्वाधान में आज सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी में स्व. कर्नल जगदम्बा प्रसाद चंदोला की पुण्य स्मृति पर मातृ-पितृ विहिन छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।
गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्य किये जाते हैं जो बेहद सराहनीय कार्य है। उन्होंने कक्षा 06 से 12वीं तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जिनके माता-पिता नहीं हैं, उन्हें 500 प्रतिमाह के हिसाब से 06 हजार वार्षिक आर्थिक सहायता वितरित की। जिनमें विकासखंड पौड़ी, कोट तथा कल्जीखाल के 24 छात्र-छात्राएं सामिल थे।
आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार ने कहा कि उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा विगत कई वर्षाे से सामाजिक सरोकार के तहत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े मानव सेवा के कार्याे को गति प्रदान कर रही है। कहा कि निर्धन व ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं हैं उन्हें संस्था आर्थिक सहायता वितरीत करता है। जिससे जरूरतमंद बच्चों का आर्थिक सहायता में सुधार के साथ ही बनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं जो समाज को एक अलग पहचान दिलाने का काम कर रही है। कहा कि अन्य संस्थाओं को भी निर्धन बच्चों की सहायता करने के लिए आगे आना चाहिए, जिससे विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मदद मिल सकेगी। वहीं उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तथा निर्धन बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा विगत कही वर्षाे से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में संस्था के विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा वीरेंद्र सिंह रावत, सचिव अजयपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष पीएल खंतवाल, प्रधानाचार्य जीआईसी विमल बहुगुणा, प्रधानाचार्य सेंट थामस सिस्टर प्रसादा सहित केशर असवाल, रंजना रावत, रघुराज चौहान, अनूप जोशी, किरन जुयाल व अन्य उपस्थित थे!!!



0 टिप्पणियाँ