मनोज नौडियाल
सितारगंज। भाजपा जिला महिला मोर्चा कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाने का आह्वान किया गया। कार्यसमिति में पदाधिकारियों को दो चरण में भी प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यसमिति का उद्बोधन भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला द्वारा अध्यक्षता की गई। जिला अध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा संघात्मक विषयों पर चर्चा की गई, महिला मोर्चा प्रभारी भावना मेहरा, रुद्रपुर ब्लाक प्रमुख ममता जलहोत्रा, कुमाऊं सहसयोंजक शैली फुटेला ने दीप प्रज्वलित करके किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश, प्रदेश, गांव के विकास के लिए बहुत काम किया, जबकि अन्य सरकारें अपने शासनकाल में कभी भी योजनाओं को पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हर घोषणा को धरातल पर करके दिखाता है।
उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और विकास परक योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला मुडेला ने कहा कि संगठन ही पार्टी का आधार है। उन्होंने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तब से हर वर्ग का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि आज भाजपा चुनावों में लगातार जीत दर्ज करती हुई आ रही है तो इसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है।
उद्घाटन सत्र की मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज देश के लगभग हर राज्य में भगवा लहरा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की पार्टी अनुशासन और त्याग के कारण तथा कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा आगे बढ़ी है। कार्यसमिति के दूसरे सत्र में महिला मोर्चा प्रभारी भावना मेहरा ने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए 2024 में होने वाले पंचायत, निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों को तैयार रहने की अपील की। वहीं दूसरे सत्र में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक में महिला मोर्चा कुमाऊँ सह संयोजक शैली फुटेला, भाजपा जिला महामंत्री सतीश गोयल, रुद्रपुर ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा चंद्रकला राय, दीपा राय, रजनी रावत, स्वाति शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे!!!


0 टिप्पणियाँ