Ticker

10/recent/ticker-posts

नेशनल चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट काउंसिल की प्रदेश उपाध्यक्ष समाज सेविका मंजू साह को 'पैडवुमैन' अवार्ड से सम्मानित! देखें

  मनोज नौडियाल 

हल्द्वानी। नेशनल चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट काउंसिल की प्रदेश उपाध्यक्ष समाज सेविका मंजू साह को 'पैडवुमैन' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। समाज सेविका मंजू साह समाज में महिलाओं और बच्चों के लिए काफी समय से कार्य करती आ रही हैं। 


वह महिलाओं के हक के लिए कार्य करती हैं और गांव- गांव की झुग्गी झोपड़ियों में जाकर महिलाओं को पैड वितरित करती रहती हैं और उन्हें पैड का प्रयोग करने की सलाह भी देती रहती हैं। 

ये भी पढ़ें: खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण! देखें

श्रीमती मंजू साह ने ने बताया कि हम सब अपनी टीम के साथ काफी समय से समाज सेवा में लगे हुए हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य अशिक्षित अथवा कम पढी-लिखी महिलाओं को, जिन्हें पैड के इस्तेमाल के बारे में कोई जानकारी नही होती, हम इन्हें पैड का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करते आ रहे हैं। 


उन्होंने बताया कि मेरे इसी काम को देखते हुए एन.सी.डब्ल्यू.डी.सी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ) वीरेन देव द्वारा मुझे पैडमैन के अवार्ड से सम्मानित किया गया है!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ