Ticker

10/recent/ticker-posts

वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक सिंह नेगी को प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड भवन और अन्य संनिर्माण कल्याण कर्मकार बोर्ड का सदस्य नामित! देखें

- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत! 


मजाहिर खान 

किच्छा। वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक सिंह नेगी को प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड भवन और अन्य संनिर्माण कल्याण कर्मकार बोर्ड का सदस्य नामित करने पर आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले त्रिलोक सिंह नेगी पार्टी के विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए, किशनपुर क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे हैं, पार्टी के प्रति निस्वार्थ सेवा व समर्पण को देखते हुए पार्टी ने त्रिलोक सिंह नेगी को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच कोटद्वार के तत्वाधान में सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी में मातृ-पितृ विहिन छात्र-छात्राओं को दी आर्थिक सहायता! देखें

त्रिलोक सिंह नेगी को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का सदस्य बनने से युवाओ में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने त्रिलोक सिंह नेगी को बधाई देते हुए अपनी ऊर्जा जनता की सेवा में लगाने की शुभकामनाएं दी ।

त्रिलोक सिंह नेगी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता पर पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी निर्वहन करुंगा, उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार जताया।


कार्यक्रम में कुन्दनलाल खुराना, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोरा, धर्मराज जायसवाल, प्रकाश पंत, महेंद्र पाल, सुरेंद्र चौधरी, देवेंद्र शर्मा, राकेश गुप्ता, धनीराम, रज्जी कोली, मुकेश कोली, सुभाष तनेजा, प्रमोद ठुकराल, भूपेंद्र पाठक, विनोद कोली, नितिन बाल्मीकि, सचिन बाल्मीकि, उमेश पाल, तातिर अहमद, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती दुबे, ज्योति जाडिया, मधु गुप्ता, रीता पाण्डे, कुसुम गंगवार, जसमीरी देवी, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ