Ticker

10/recent/ticker-posts

गोथिया कप में स्पेशल ओलंपिक भारत टीम की शानदार जीत, कोच कमल सिंह रावत को कोटद्वार से बधाइयों का तांता


एबीएन आवाज़ न्यूज़ डेस्क

कोटद्वार/स्वीडन। स्वीडन में आयोजित प्रतिष्ठित गोथिया कप 2025 में स्पेशल ओलंपिक भारत टीम ने भारत का परचम विश्व पटल पर गर्व से लहराया। 12 से 17 जुलाई तक चले इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत की टीम ने पोलैंड, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और लिथुआनिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबले खेले। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में पोलैंड को हराकर जीत हासिल की।

इस ऐतिहासिक जीत में कोच कमल सिंह रावत की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिन्हें देश-विदेश से बधाइयां मिल रही हैं। कोटद्वार में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है।

Vedio: 


कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, अरुण गोसाई, साहिल रावत, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, टोनी भाई, सचिव सुनील रावत, उपाध्यक्ष हरीश वर्मा, सिद्धार्थ उनियाल, गोपाल जसोल, हीरा सिंह भंडारी, पुष्पेंद्र सिंह नेगी, मनीष भट्ट, स्व. शशिधर भट्ट स्मृति संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण भट्ट, अतुल भट्ट, स्टेडियम कोच महेंद्र सिंह रावत, ऋतिक नेगी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कोच कमल सिंह रावत को उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि यह उपलब्धि न सिर्फ कोटद्वार बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ