पौड़ी, 10 अक्टूबर 2025।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल से तीर्थ यात्रियों का जत्था आज पवित्र बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि योजना के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखंडों से 8 और 9 अक्टूबर को 70 तीर्थयात्रियों तथा 10 अक्टूबर को 34 तीर्थयात्रियों को वाहन द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा पर भेजा गया। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 104 तीर्थयात्रियों को बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए भेजा जा चुका है।
डीटीडीओ ने कहा कि दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा यात्रियों के आवागमन, ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क की जाती है, ताकि वे धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ