 |
| ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता 2026 में चयनित कॉलेज के खिलाड़ी |
- ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता में कॉलेज के दो छात्रों का चयन
- बेंगलुरु में होगी राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिता
कोटद्वार | शिक्षा एवं खेल समाचार | 10 जनवरी 2026
राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, कर्नाटक (बेंगलुरु) में 12 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता में महाविद्यालय के दो होनहार छात्रों का चयन हुआ है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आशिफ अली 800 मीटर दौड़ तथा दीपांशु 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग कर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
छात्रों के चयन पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी. एस. नेगी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान सत्र में महाविद्यालय का खेल प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन एवं विश्वविद्यालय स्तर की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
प्राचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ प्राध्यापक वर्ग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग का निरंतर मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल, डॉ. संदीप किमोठी तथा क्रीड़ा समिति के सभी सदस्यों को दिया, जो खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग प्रदान करते रहे हैं।
वहीं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हीरा सिंह ने बताया कि छात्रों के चयन का मुख्य कारण उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन देने के साथ-साथ उनके खान-पान और फिटनेस का भी विशेष ध्यान रखा गया।
डॉ. हीरा सिंह ने कहा, “यदि सही दिशा में निरंतर मेहनत की जाए तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।”
छात्रों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इनमें प्रमुख रूप से प्रो. आशा देवी, प्रो. आर. एस. चौहान, प्रो. आदेश कुमार, प्रो. प्रीति रानी, डॉ. जुनीश कुमार, डॉ. एस. सी. बहुगुणा, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. भगवत सिंह रावत, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. चंद्र प्रभा कंडवाल, डॉ. चंद्र प्रभा भारती, डॉ. दया किशन जोशी सहित अन्य प्राध्यापक शामिल हैं।
महाविद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
0 टिप्पणियाँ