Ticker

10/recent/ticker-posts

सेब काश्तकारों को राहत: अति सघन बागवानी योजना में ₹29.25 करोड़ जारी | Uttarakhand Apple Scheme

 

सेब काश्तकारों के लिए बड़ी राहत: अति सघन बागवानी योजना में ₹29.25 करोड़ जारी



  • 15 दिनों में किसानों को मिलेगा लंबित भुगतान

  • पर्वतीय क्षेत्रों में सेब उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा


उत्तराखंड में सेब काश्तकारों के लिए अति सघन बागवानी योजना

देहरादून, 20 मार्च 2026



प्रदेश सरकार ने सेब काश्तकारों को बड़ी राहत देते हुए अति सघन बागवानी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत ₹35 करोड़ के बजट में से ₹29 करोड़ 25 लाख की धनराशि जारी कर दी है। इस निर्णय से राज्य के सेब उत्पादक किसानों को योजनाओं का लाभ तेजी से मिल सकेगा।

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी की गई राशि से सेब की अति सघन बागवानी योजना और एप्पल मिशन के अंतर्गत किसानों को मिलने वाली लंबित सहायता का भुगतान शीघ्र किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र लाभार्थी किसानों को 15 दिनों के भीतर उनकी लंबित सहायता राशि प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस योजना से विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि बागवानी क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ