Ticker

10/recent/ticker-posts

मिलेट्स, रेशम और सामूहिक खेती से उत्तराखंड में सहकारिता मजबूत, किसानों की आय में बढ़ोतरी

उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत का पोर्ट्रेट फोटो


मिलेट्स, रेशम और सामूहिक खेती से मजबूत हो रही सहकारिता, किसानों की आय में बढ़ोतरी

देहरादून, 24 मार्च 2026।
उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र किसानों की आर्थिकी मजबूत करने का बड़ा आधार बनता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के लिए मिलेट्स, रेशम उत्पादन, साइलेज, सब्जी क्रय और सामूहिक खेती जैसी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इन गतिविधियों से न केवल समितियों की आय बढ़ रही है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को भी आर्थिक मजबूती मिल रही है।

🌾 मिलेट्स मिशन से बढ़ी आमदनी

राज्य में मिलेट्स मिशन के तहत 214 क्रय केंद्रों के माध्यम से लगभग 53 हजार कुंतल मंडुवा की खरीद की गई। इससे सहकारी समितियों को सेवा शुल्क के रूप में करीब ₹53 लाख की आय प्राप्त हुई।

🌿 साइलेज योजना से पशुपालकों को लाभ

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के तहत 181 केंद्रों से 20 हजार टन उच्च गुणवत्ता का साइलेज वितरित किया गया। इससे सहकारी समितियों को लगभग ₹63 लाख की आय हुई।

🥦 सब्जी क्रय से किसानों को बाजार

टिहरी और उत्तरकाशी में सहकारी समितियों द्वारा किसानों से सीधे सब्जी खरीद की जा रही है। अब तक ₹1.50 करोड़ की सब्जी खरीदी गई, जिससे समितियों को ₹3 लाख की आय हुई। 1 अप्रैल से 22 समितियों के जरिए इस कार्य का विस्तार किया जाएगा।

🌱 बायोफर्टिलाइजर और धान खरीद में भी बढ़त

14 सहकारी समितियों ने बायोफर्टिलाइजर के क्रय-विक्रय से ₹68.38 लाख की आय अर्जित की है, जबकि धान खरीद कार्यक्रम से 115 समितियों को ₹63 लाख का लाभ मिला।

🌸 सामूहिक खेती से बढ़ रहा उत्पादन

माधो सिंह भंडारी योजना के तहत चमोली और पौड़ी में 500 नाली भूमि पर फूलों की खेती की जा रही है। इससे अब तक लगभग ₹10 लाख की आय हो चुकी है।

🧵 रेशम उत्पादन बना रोजगार का बड़ा साधन

राज्य में करीब 6500 रेशम कीटपालक इस कार्य से जुड़े हैं। फेडरेशन द्वारा 25 हजार किलोग्राम कच्चे रेशम की खरीद की जाती है।
150 से अधिक बुनकर परिवारों को रोजगार मिला है और हर साल 15 हजार से अधिक मानव दिवस सृजित हो रहे हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹6.30 करोड़ के रेशम उत्पाद तैयार किए गए और ₹2.53 करोड़ के उत्पादों का विक्रय हुआ।

🗣️ अधिकारियों का बयान

उत्तराखंड सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ला ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों और बुनकरों को बाजार से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं।


🗣️ मंत्री का बयान:

“राज्य सरकार का लक्ष्य सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि किसानों, काश्तकारों, कारीगरों और युवाओं को इसका सीधा लाभ मिल सके।”
डाॅ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री, उत्तराखंड



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ