![]() |
| कोटद्वार में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन |
📰 कोटद्वार में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ
कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल): वार्ड संख्या 29 घमंडपुर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जनसेवक एवं पार्षद अमित नेगी के आग्रह पर नित्यम योगशाला में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अनीता रावत (पत्नी शैलेन्द्र सिंह रावत, महापौर नगर निगम) सहित पार्षद अमित नेगी, योगाचार्य शोभा रावत और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुमित प्रधान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
🩺 सैकड़ों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की नाड़ी जांच कर उन्हें स्वास्थ्य परामर्श दिया। साथ ही मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
🌿 आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन का संदेश
🥗 जीवनशैली और खान-पान पर जोर
चिकित्सकों ने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सही खान-पान और दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
👥 ये रहे उपस्थित
शिविर में चिकित्सा टीम के सदस्य अमित कंडवाल, सतीश कोहली, सुनील कुमार सहित जनहित सहयोग में उम्मेद सिंह नेगी, रोशन सिंह, उर्मिला देवी, कृष्णा देवी और धीरेन्द्र पटवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव चंद्र ने किया।


0 टिप्पणियाँ