![]() |
| Uttarakhand Skoch Award for Silk Seed Production 2026 |
देहरादून, 31 मार्च 2026। उत्तराखण्ड के रेशम विभाग को रेशम कीट बीज उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित Skoch Award से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।
कृषि मंत्री ने कहा कि रेशम विभाग द्वारा बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय बताते हुए विभाग की सराहना की।
मंगलवार को देहरादून स्थित न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में रेशम विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने यह पुरस्कार कृषि मंत्री को समर्पित किया।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखण्ड में रेशम कीट बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार कर प्रदेश के सभी जनपदों के कीटपालकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल उत्पादन में वृद्धि हुई है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।
निदेशक प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि इस योजना से जुड़े लगभग 100 किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक विनोद तिवारी, डॉ. बी.पी. गुप्ता, उम्मेद सिंह, वीरेन्द्र कुमार सकलानी, सुप्रिया रावत, ऑचल, सावित्री देवी और बसंती देवी सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ