![]() |
| उत्तराखंड Farmer ID अभियान बैठक – गणेश जोशी और शिवराज सिंह चौहान |
उत्तराखंड में फार्मर आईडी अभियान तेज, तीन माह में पूरा होगा लक्ष्य
केंद्रीय कृषि मंत्री की बैठक में वर्चुअल शामिल हुए गणेश जोशी
देहरादून, 01 अप्रैल। उत्तराखंड में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।
अब तक 1.68 लाख किसानों की बनी फार्मर आईडी
बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी कि राज्य में अब तक 1,68,526 किसानों का पंजीकरण कर उनकी फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत 8,12,266 किसानों की फार्मर आईडी अगले तीन महीनों में विशेष कैंप लगाकर पूरी की जाए।
फार्मर आईडी से मिलेगी कई सुविधाएं
कृषि मंत्री ने बताया कि फार्मर आईडी के माध्यम से—
किसानों को खाद और बीज आसानी से उपलब्ध होंगे
उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगेगी
कृषि सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी
इन जिलों में सख्त निगरानी के निर्देश
कृषि मंत्री ने विशेष रूप से
उधम सिंह नगर
हरिद्वार
देहरादून
नैनीताल
के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक वितरण की साप्ताहिक सत्यापन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। साथ ही संतुलित उर्वरक उपयोग और वितरण पर ध्यान दिया जाए तथा कालाबाजारी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारी शुरू
बैठक में आगामी माह प्रस्तावित ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना और कार्यक्रम तिथि जल्द तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर निदेशक कृषि दिनेश कुमार, भरसार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परविंदर कौशल, अभय सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ