Ticker

10/recent/ticker-posts

मंडल कार्यसमिति की बैठक आहूत! 01 अगस्त को भाबर मंडल की कार्यसमिति का होगा आयोजन. पढ़िए पूरी ख़बर........

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: भाजपा भाबर मंडल कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक आहूत की गयी। जिसमें सभी "वीर चंद्र सिंह गढ़वाली" भाबर मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें : 

वैक्सीनेशन सेंटर में भरा पानी! लोगों को उठानी पड़ी परेशानी. पढ़िए पूरी ख़बर.......

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल ने बताया प्रत्येक मंडल में इस कार्य समिति का आयोजन संगठन को बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि भाबर मंडल की कार्यसमिति दिनांक 01 अगस्त 2021 को प्रिंस वेडिंग प्वाइंट बालासौड कोटद्वार में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश से प्रवक्ता एवं पूर्व के जिले के पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र के संयोजक कार्यसमिति में उपस्थित रहेंगे।

मंडल कार्यालय बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद लड्डा, महामंत्री गौरव जोशी, महिला मोर्चा भाबर मंडल मीनू डोबरियाल, सिमरन बिष्ट, प्रकाश बलोदी, भाबर मंडल मीडिया प्रमुख पवन देवरानी, महिला मोर्चा मीडिया प्रमुख आशा बलूनी, लता बलूनी, आलोक कुकरेती मौजूद रहे।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ