मनोज नौडियाल
एबीएन 🔊 न्यूज़: मानसून सत्र में पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के लिए वर्तमान केंद्र सरकार से ट्विटर अभियान के माध्यम से 1 अगस्त 2021 को पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी जाएगी। जिसमें प्रधानमंत्री और सभी केंद्रीय मंत्री एवं सांसद और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टैग करके हेज टैग #MonsoonSassion_RestoreOPS के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज सदन तक पहुंचाई जाएगी। जिसमें देश के 75 लाख सभी एनपीएस कार्मिक सहयोग करेंगे।
ये भी पढ़ें :
उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए कोराना वॉरियर्स को किया गया सम्मानित! पढ़िए पूरी ख़बर....
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि अभी कोरोना संकट होने के कारण सड़को पर उतरना देश हित में ठीक नही है। केंद्र सरकार एनपीएस कार्मिकों के हित में कोई बड़ा फैसला नही लेती है तो जैसे ही कोरोना संकट से स्थिति ठीक होती है तो राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के द्धारा संसद मार्च किया जाएगा। देश व्यापी बड़े आंदोलन किए जायेगे। उन्होंने कहा मात्र एक दिन के कार्यकाल में विधायक, सांसद को पुरानी पेंशन और एनपीएस कार्मिक देश सेवा में 35 वर्ष अग्रणी भूमिका में योगदान देता है। उसको एनपीएस बाजार आधारित पेंशन ये कैसा न्याय है। पुरानी पेंशन बहाली मुद्दा देश के विकास से जुड़ा मुद्दा है। इसका लाभ सिर्फ कार्मिकों को ही नही बल्कि पुरानी पेंशन देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। इसलिए इस बात को वर्तमान केंद्र सरकार को समझना चाहिए। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली मांग को लेकर संघर्षरत हैं। सभी एनपीएस कार्मिक हर कार्यक्रम में सहयोग कर रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली मुद्दा सत्ता में बैठी हुई सरकार हो चाहे कोई भी राजनीतिक दल हो सभी के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
ट्विटर अभियान को सफल बनाने के लिए संजय शर्मा, बीरेंद्र दुबे, डॉ अनिल स्वदेशी, राकेश कंधारिया, डॉ पंकज प्रजापति, अजय कुमार द्विवेदी, जगदीश यादव, मिलिंद बिष्ट, अनिल बडोनी, सीताराम पोखरियाल, शोभ नाथ यादव, अछूतानन्द हजारिका, सम्मत कुमार स्वामी, डॉ पुरुषोत्तम, डॉ निर्मला, श्याम सुन्दर शर्मा, गुल जुबेर डेंग, बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा मुख्य रूप से सहयोग करेंगे।
ABN AAWAZ NEWZ

0 टिप्पणियाँ