मनोज नौडियाल
ऋषिकेश: जिला पुर्नवास केंद्र की ओर से आइडीपीएल में दिव्यांग जनों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजन किया गया। शिविर का लाभ 35 दिव्यांगों को मिला। वहीं 13 लोगों को वैक्सीनेशन का लाभ मिल पाया। टीकाकरण की मुख्य व्यवस्था श्री राम मंदिर आईडीपीएल ऋषिकेश के उप सचिव सीताराम भाटी द्वारा की गयी एवं नीरजा ट्रस्ट ऋषिकेश की ओर से शिविर में दिव्यांगों जनों को पहुंचने के लिए आह्वान किया गया।
ये भी पढ़ें :
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अनंत मेहरा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगों को टीकाकरण एवं उनको विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है। दिव्यांगजन विभिन्न शिविरों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसीलिए विकट परिस्थिति में जीवन यापन कर रहे दिव्यांग जनों को घर-घर जाकर के टीकाकरण कराया जा रहा है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 86 30 76 1086 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। मेहरा ने दिव्यांग जनों के स्वावलंबन हेतु विभिन्न राज्य एवं केंद्रीय योजनाओं से भी अवगत कराया। जरूरत को देखते हुए दिव्यांगों के लिए ज्योति विकलांग विद्यालय ऋषिकेश में आगामी 10 अगस्त को दिव्यांगजन हेतु शिविर लगाया जाएगा। नीरजा ट्रस्ट ऋषिकेश से पहुंची नीरजा गोयल ने दिव्यांग जनों को प्रेरित किया कि वह ज्यादा से ज्यादा लाभ सरकार से प्राप्त करें। जिससे सभी सशक्त बन पाए। गिरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सहयोग किया गया। इस दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से अमन प्रोस्थेटिक टेक्निशियन कैलाश चौहान भौतिक चिकित्सक एवं मल्टी रिहैबिलिटेशन कार्यकर्ता, जिला चिकित्सालय ऋषिकेश की ओर से राहुल सक्सेना नर्सिंग ऑफिसर, डॉ सुनीत, डॉक्टर पंकज, डाटा ऑपरेटर अंकिता, पीआरडी जवान अमित, नीरजा ट्रस्ट ऋषिकेश से नीरजा गोयल, नूपुर, सुभाष नेगी, दिव्यांगजन प्रतिभागियों में सरोज बडोला, रमेश, आशुतोष चंदेल, प्रवेश, हरि सिंह, संदीप चंद रमोला, धनवीर सिंह, गिरीश, सजनी बिष्ट ,अंशु वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
ABN AAWAZ NEWZ

0 टिप्पणियाँ