Ticker

10/recent/ticker-posts

पर्यटन नगरी लैन्सडाउन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा किया गया “पुलिस पर्यटन केन्द्र” का उद्धघाटन! पढ़िए पूरी ख़बर........

मनोज नौडियाल

लैन्सडाउन: पौड़ी जनपद के कोतवाली लैंसडाउन क्षेत्रान्तर्गत गांधी चौक में पर्यटको/यात्रियों के लिये ”पर्यटन पुलिस केन्द्र” बनाया गया है। जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा रिबन काट कर किया गया। 

बता दें कि ”पर्यटन पुलिस केन्द्र” में स्थानीय पुलिस द्वारा पर्यटकों/यात्रियों को रुट, पेट्रोल पंप, स्वाथ्य केन्द्र व अन्य आवश्यक केन्द्रो की आवश्यक जानकारी दी जायेगी। जिससे पर्यटको को लैन्सडाउन पर्यटक क्षेत्र में घूमने के लिये सुगमता एवं आसानी होगी। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गणमान्य व्यक्तियों, सी.एल.जी. मैम्बर्स, होटल ऐशोसियेशन के पदाधिकारियो के साथ मीटिंग ली गयी। मीटिंग में केन्ट बोर्ड लैंसडौन की मुख्य अधिशासी अधिकारी सुश्री शिल्पा ग्वाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौड़ियाल, क्षेत्राधिकरी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी, सी.एल.जी. मैम्बर्स, होटल ऐसोसियेशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। वहीं उक्त मीटिंग के पश्चात महोदया द्वारा कोतवाली लैन्सडाउन का औचक निरीक्षण किया गया।


ये भी पढ़ें : 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों हेतु तीलू रौंतेली पुरस्कार को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक! उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां होंगी तीलू रौंतेली पुरस्कार से सम्मानित: जिलाधिकारी। पढ़िए पूरी ख़बर......

एक नज़र : - 

पर्यटक नगरी लैन्सडाउन (कालूडांड़ा) के बारे में सूक्ष्म एवं मनमोहक जानकारीः-

➡️ लैन्सडाउन जिसका प्राचीन एवं वास्तविक नाम कालूडांडा है, जो जनपद पौड़ी गढ़वाल का अति सुन्दर एवं मनमोहक पहाड़ी छावनी शहर है।

➡️ जिसकी समुद्र तल से ऊँचाई 1706 मीटर है।

➡️ लैन्सडाउन क्षेत्र में गढ़वाल राइफल वॉर मेमोरियल, रेजीमेंन्ट, टिप इन टॉफ, भुल्ला ताल झील, प्राचीन सिद्ध पीठ ताड़केश्वर मन्दिर, प्राचीन संतोषी माता मन्दिर, 100 साल पुराना सेंट मैरीज़ चर्च आदि दर्शनीय स्थल हैं।


➡️ टिप इन टॉप पहाड़ी से हिमालय की बर्फीली चोटियों एवं पहाडियों के बीच छोटे छोटे गांवो का मनोरम एवं प्राकृतिक दृश्य यहाँ से देखने पर पर्यटको का मन मोह लेता है।

➡️ भुल्ला ताल एक छोटी सा झील है, जहा पर पर्यटको के लिये नौकायन की सुविधा भी उपलब्ध है।

➡️ प्राचीन संतोषी माता मन्दिर से सूर्यास्त का मनमोहक एवं प्राकृतिक छटा का एक अनूठा मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है।

➡️ प्राचीन सिद्ध पीठ ताड़केश्वर मंदिर जो भगवान शिव का प्राचीन मंदिर लोगों एवं पर्यटकों की आस्था का केन्द्र है। ताडकेश्वर मंदिर ताड़ एवं देवदार के वृक्षों से घिरा होने के कारण पर्यटकों एवं आस्था वाले लोगो के लिये प्राकृतिक छटा का एक अनूठा मनमोहक अध्यात्मिक चेतना, धर्मपरायणता व सहिष्णुता का उत्कृष्ट आस्था धार्मिक स्थल है।

➡️ लैन्सडाउन छावनी में गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल और रेजिमेंट म्यूजियम, जो अंग्रेजो द्वारा स्थापित किया गया है, जिसमें देश की गढ़वाल राइफल्स से जुड़ी सभी चीजों का समावेश किया गया है। 

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ