Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पांचवें मील के समीप आया मलबा लगा जाम! यातायात सुचारू. पढ़िए पूरी ख़बर.....

मनोज नौडियाल 

कोटद्वार: नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पांचवें मील के समीप अतिवृष्टि से बरसाती रपटे में मलबा आ गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। वहीं इस दौरान मलबा हटाने आई जेसीबी खराब होने से राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। 

बता दें कि कोटद्वार सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदीनाले उफान पर आ गए। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पांचवें मील के समीप अतिवृष्टि के कारण रपटे पर मलबा आ गया।

ये भी पढ़ें : 

 यूथ चेलेंजर्स कप का आगाज! रविवार को खेला जाएगा फाइनल. पढ़िए पूरी ख़बर........

जिसे हटाने आई जेसीबी में खराबी आने से राजमार्ग के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया। मशीन के ठीक होने पर रपटे पर आए मलबे को हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया।


एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि पांचवें मील के पास बरसाती रपटे पर मलबा हटाते हुए जेसीबी बीच में खराब हो गई। जिस कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया था। जेसीबी ठीक होने पर मलबा हटवाकर जाम खुलवाया गया है। 

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ