मनोज नौडियाल
कोटद्वार: नदियों में मानकों के विरुद्ध हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मानकों विपरित हो रहे खनन पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही किए जाने मांग की है।
ये भी पढ़ें :
बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खनन कारोबारियों द्वारा नियमों को ताक में रखकर नदियों में खनन कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण नदियों में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनकी चपेट में आकर कई बच्चे व मवेशी अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन शासन-प्रशासन सब जानने के बावजूद मौन बना हुआ है। मासूमों की मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ अब तक कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मानकों के विपरीत हो रहे खनन पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए।
इस दौरान उपाध्यक्ष दीपक बजरंगी, जिलाध्यक्ष चेतन जोशी, मंत्री संजय सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना अग्रवाल, राजाराम रावत, पवन रावत, प्रकाश सैनी, धीरेंद्र रावत, अनीता रावत, विकास प्रजापति, दिनेश थापा, कोमल राणा, आकाश रावत, आशुतोष बौंठियाल, जमुना देवी आदि शामिल रहे।
ABN AAWAZ NEWZ


0 टिप्पणियाँ