Ticker

10/recent/ticker-posts

मोटर मार्ग की मरम्मत व स्ट्रीट लाईट लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन! पढ़िए पूरी ख़बर.......

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: भाजपा भाबर मंडल कार्यकर्ताओं ने निंबूचौड़ से मोटाढांक तक मुख्य मोटर मार्ग की मरम्मत करवाने तथा दुर्गापुरी चैराहे पर बड़ी स्ट्रीट लाईट लगवाने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक व काबीना मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। 

ये भी पढ़ें :

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्रीनगर के सभी परीक्षा केंद्रों के प्राचार्य, रजिस्ट्रार, लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक/शिक्षण कार्यशाला आयोजित! पढ़िए पूरी ख़बर.......

भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि निंबूचौड़ से मोटाढांक तक मुख्य मोटर मार्ग की हालत खस्ताहाल हो रखी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर उक्त मार्ग से आवाजाही करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि दुर्गापुरी व्यापार मंडल द्वारा दुर्गापुरी चैराहे पर लंबे समय से बड़ी स्ट्रीट लाईट लगवाने की मांग की जा रही है लेकिन उनकी मांग पर अब तक कार्रवाई नहीं शुरू हो पाई है। ज्ञापन में उन्होंने निंबूचैड़ से मोटाढांक तक मुख्य मोटर मार्ग की मरम्मत करवाने तथा दुर्गापुरी चौराहे पर बड़ी स्ट्रीट लाईट लगवाने की मांग की है।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ