Ticker

10/recent/ticker-posts

वैक्सीनेशन सेंटर में भरा पानी! लोगों को उठानी पड़ी परेशानी. पढ़िए पूरी ख़बर.......

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में बने वैक्सीनेशन सेंटर में बारिश के चलते मंगलवार को पानी भरा रहा। जिस कारण वहां आने वाले लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें : 

पर्यटन नगरी लैन्सडाउन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा किया गया “पुलिस पर्यटन केन्द्र” का उद्धघाटन! पढ़िए पूरी ख़बर........

जानकारी के मुताबिक जीआईसी कण्वघाटी में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए बने वैक्सीनेशन सेंटर में बारिश का पानी भरा हुआ रहा, लेकिन सेंटर प्रभारी के द्वारा टीकाकरण शुरू करने से पहले सेंटर में सफाई का ध्यान नहीं रखा गया। जिस कारण टीकारण सेंटर में आने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पडा। पूरे दिन भर इस पानी में फिसलने का भी भय बना रहा। इस संबंध में वैक्सीनेशन सेंटर के प्रभारी अनूप पांथरी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि टीकाकरण होने से पहले नगर निगम को बता दिया जाता है कि वह टीकाकरण सेंटर में सफाई करें। नगर निगम के द्वारा सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सेंटर में ही भरा रहा।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ