मनोज नौडियाल
कोटद्वार: कोटद्वार व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों और नगर के गणमान्य लोगों ने गलियों में और मुहल्लों में पुलिस के द्वारा हेलमेट न पहनने पर चालान किए जाने का कड़ा विरोध किया है। नगर भाजपा अध्यक्ष सुनील गोयल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश मित्तल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और वन मंत्री के प्रेस सचिव धर्मवीर सिंह गुसाईं सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कोतवाल से मिलकर बेवजह चालान करने और उत्पीड़न का कड़ा विरोध जताया।
ये भी पढ़ें :
शिकायत सेल” द्वारा आमजनमानस की शिकायतों का किया जा रहा शीघ्र निस्तारण! पढ़िए पूरी ख़बर......
इस दौरान कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी का भी बेवजह चालान नहीं होगा और पुलिस व्यापारियों का सहयोग करते हुए उचित समाधान का रास्ता निकालेगी।
उन्होंने कहा कि कम से कम चालान पुलिस कर रही है। इंटरसेप्टर वहां से जो है उस के माध्यम से ऑनलाइन जो चालान की प्रक्रिया है। उसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने अलग से विभाग किया है। फिर भी उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए सभी के साथ न्याय करेगी। इस अवसर पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस से मिलकर अपनी समस्या बताई है और पुलिस से उम्मीद जताई कि बेवजह पुलिस किसी का भी उत्पीड़न नहीं करेगी। मास्क और हेलमेट पर बेवजह चालान नहीं करेगी।
ABN AAWAZ NEWZ


0 टिप्पणियाँ