रिपोर्ट - मनोज नौडियाल
थलीसैण: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा थाना पैठाणी/थलीसैण क्षेत्रान्तर्गत महिला सम्बन्धी अपराधो में वृद्धि होने के दृष्टिगत थानाध्यक्ष पैठाणी/थलीसैण को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला एवं बच्चों सम्बन्धी विशेष जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
ये भी पढ़ें :
जिसके क्रम में जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना पैठाणी व थाना थलीसैण पुलिस द्वारा 128 ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर 4,097 महिलाओं व 1,101 बच्चों को अपराधों की रोकथाम, गुड टच-बैड टच, आपातकालीन नम्बर डायल-112, बाल हेल्प लाईन नम्बर-1098, साइबर अपराध आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को महिला अपराध से सम्बधित जागरूकता बुकलेट व पम्पलेट वितरित किये गये।
साथ ही महिलाओं को बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार, छेड़छाड़, भगा ले जाना, बाल विवाह आदि करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें बल्कि इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। जिन महिलाओं व बच्चों के साथ अपराध हो रहे थे। वो अपराध की सूचना पुलिस को नही दे पा रहे थे। यह अभियान इसलिये चलाया गया ताकि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें व बच्चे जागरूक होकर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस के दें। जनपद पुलिस के थाना पैठाणी व थलीसैण पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान लगातार जारी है।
ABN AAWAZ NEWZ


0 टिप्पणियाँ