मनोज नौडियाल
कोटद्वार: देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संगठन के 19 अगस्त से चल रहे 11 सूत्री मांगो के समर्थन में विभिन्न संगठनों द्वारा समर्थन पत्र दिया गया। इसमें उत्तराखण्ड कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष बीघा लाल आर्य , कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के मंडलीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी ने देवभूमि कर्मचारी उत्तराखण्ड सफाई संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार को समर्थन पत्र सौंपा। समर्थन पत्र में कहा गया कि अगर सफाई कर्मचारियों को न्यायोचित मांगों को लेकर जल्द कोई कार्यवाही नहीं होती तो मिनिस्ट्रियल संघवी सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में कार्य बहिष्कार करेगा।
ये भी पढ़ें :
इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्र, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत, मोर्चा के मंडलीय संरक्षक जसपाल रावत ने भी सफाई कर्मचारी संघ के आंदोलन को समर्थन दिया है।
ABN AAWAZ NEWZ

0 टिप्पणियाँ