Ticker

10/recent/ticker-posts

महापौर हेमलता नेगी द्वारा कर्मचारियों से जनहित में हडताल को समाप्त करने कि की अपील! कर्मचारियों की मांगो को बताया जायज. पढ़िए पूरी ख़बर.......

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: सफाई कर्मचारियों की हडताल को देखते हुए नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं हडताली कर्मचारी नेताओं की सोमवार देर शाम को आकस्मिक बैठक में महापौर ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए कर्मचारियों से जनहित में हडताल को समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता कर मांगे मनवाने के लिए प्रयास करता रहेगा।

ये भी पढ़ें : 

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार की वर्तमान जनविरोधी खनननीति का किया घोर विरोध! जनहित में नई पारदर्शी एवं बेरोजगारों को रोजगार देने वाली खनन नीति बनाने की कि मांग. पढ़िए पूरी ख़बर......

नगर निगम सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, नगर आयुक्त पीएल शाल सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सफाई कर्मचारियों की लंबे समय चल रही हड़ताल को जनहित में समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों से हडताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। चारों तरफ गंदगी के ढेर लगने से महामारी की संभावना बढ गयी है। जिससे पूरा कोटद्वार निगम प्रभावित हो सकता है। महापौर ने सफाई कर्मचारियों के कार्यो को सराहना करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान जोखिम में डालते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरस्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। महापौर ने कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाते कहा कि नगर निगम बोर्ड कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर लगातार शासन से वार्ता करता रहेगा। तथा कर्मचारियों की मांगों का हल ढूंढने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड पहले ही कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में शासन को प्रस्ताव भेज चुका है। उन्होंने नगर आयुक्त से एक बार फिर से रिमांइडर के रूप में शासन स्तर पत्राचार किये जाने के निर्देश दिये। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी हड़ताल प्रदेश स्तर पर चल रही है। इसलिए वे स्वंय निर्णय नहीं ले सकते है। कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल समाप्त करने को लेकर शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के लिए एक दिन का समय दिये जाने की बात रखी।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, नगर आयुक्त पीएल शाह, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, सीओ अनिल जोशी, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, टीओ श्रीमती निवेदिता बिष्ट, सफाई निरीक्षक सुनील चैधरी मौजूद रहे।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ