Ticker

10/recent/ticker-posts

राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, स्वरोजगार के दिए टिप्स! पढ़िए पूरी ख़बर......

मनोज नौडियाल

पौड़ी/यमकेश्वर: जिला पर्यटन विकास अधिकारी  खुशाल सिह नेगी जनपद पौड़ी के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। जहां उन्होंने गोष्ठी व बैठक का आयोजन कर ग्रामीणों को राज्य सरकार की ध्वजवाहक योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए होमस्टे, होटल आदि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संचालकों अपने होमस्टे, होटल को पर्यटन विभाग में पंजिकृत कराने तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोविड-19 के गाइड लाइन का अक्षरश अनुपालन कराने के दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 

ये भी पढ़ें: 

कांग्रेस का ध्वज वंदन कार्यक्रम! इस दौरान क्या कहा पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने. पढ़िए पूरी ख़बर.........

खुशाल सिंह नेगी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड यमकेश्वर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र कुनाउ गांव (चीला नेशनल पार्क) में पर्यटन की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए विभाग में राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में भी जानकारी देते हुए अपनी स्वरोजगार स्थापित करने के टिप्स दिये। वहीं आवेदन प्रक्रिया इत्यादि बैंक से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे के कुशल नेतृत्व में जनपद में स्वरोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे है। लोगों को सरकारी योजनाओं की स्पष्ट जानकारी प्रदान करते हुए स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है।


जिला पर्यटन विकास अधिकारी पौड़ी खुशाल सिंह नेगी ने विकास खण्ड यमकेश्वर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र कुनाउ गांव (चीला नेशनल पार्क) में ग्रामीणों को दीनदयाल उपाध्याय आवास गृह योजना एवं वीरचन्द्र सिह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होने क्षेत्र में संचालित होमस्टे, होटल आदि को स्थलीय निरीक्षण कर, होमस्टे, होटल स्वामी द्वारा मानक के अनुरूप बनाये गये कक्षों, शौचालय इत्यादि का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होने संबंधित को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोविड 19 की गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाय तथा अपने होटल होमस्टे परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे, एवं नियमित सैनिटाईज करें। उन्होने ग्राम सभा में ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन कर राज्य सरकार की कल्याणकारी वीर चन्द्र सिह गढ़वाली वाहन तथा गैर वाहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अपने पुराने घरों का जीर्णोद्वार कर नये स्वरूप में विकसित करें। जिसमें आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होने आवेदन करने की सभी जानकारी देते हुए कहा कि विभाग आवेदकों के सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होने कहा कि यह क्षेत्र साल भर पर्यटकों से गुलजार रहता है। यहां होमस्टे, होटल, गेस्ट हाउस, टेंट कालोनी, योगा, मेडिटेशन स्थल आदि का सृजन कर अपने स्वरोजगार को और अधिक मजबूत बना सकते है ओर अन्य कई बेरोजगार लोगों को रोजगार भी दे सकेंगे। कहा कि अपने कौशल के अनुसार योजना का चयन कर विभाग के साइट पर ऑनलाइन आवेदन करें तथा मांगे गए दस्तावेज संकलित करें।

  इस दौरान ग्रामीणों ने स्वरोजगार हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी से चर्चा कर सवालों का हल जाना। वहीं ग्रामीणों ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्री नेगी का स्वागत अभिनंदन कर, सरकार की महत्वकांक्षी योजना की जानकारी से रूबरू कराने पर आभार व्यक्त किया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं अतिथि गृह आवास होमस्टे योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे विकास योजना के अंतर्गत फार्म वितरण किए गए। जिनमें अभिषेक राणा, इशबीर सिंह, विक्रम सिंह, जीएस रावत,  चंद्रमोहन नेगी,  महेंद्र सिंह रावत, शक्ति सिंह, कन्हैया सिंह भंडारी, सुरेश सिंह पयाल शामिल हैं।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ