Ticker

10/recent/ticker-posts

शानदार साईबर सेल! ऑनलाइन साईबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई रू0 26,999 की धनराशि. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें: आप की बूथ समीक्षा बैठक! प्रदेश सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए बूथ मजबूती पर दिया बल. देखें

जिसके क्रम में आवेदक अर्जुन सिंह निवासी ग्राम मानपुर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ रू0 26,999/-की ठगी कर ली है। साईबर सैल कोटद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक के खाते से कटी धनराशि रू0 26,999/- वापस करायी गयी। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सेल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जनपद पुलिस द्वारा माह अगस्त से अब तक कुल 60 साईबर ठगी के शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये रू0 13,37,8996/- की धनराशि वापस करायी गयी। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।

 अपील: - 

👉 किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें। 

👉 किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।

👉 अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।

👉 यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-155260, मो0न0- 8791844177, 8445154040 पर सूचना दें।

पुलिस टीम में निरीक्षक मौ0 अकरम (प्रभारी साईबर सेल), उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत, आरक्षी कैलाश शाह, अरविन्द राय, महिला आरक्षी बिमला नेगी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ