मनोज नौडियाल
यमकेश्वर। श्री गुरु राम राय इण्टर कालेज दिउला पौखाल गढवाल में उत्तराखंड के गाँधी स्व0 इन्द्रमणी बडोनी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें श्री गुरु राम राय इण्टर कालेज दिउला पौखाल गढवाल में उत्तराखंड के गाँधी स्व0 इन्द्रमणी बडोनी कार्यक्रम का आगाज प्रधानाचार्य धर्मपाल सिह बिष्ट के द्वारा स्व०श्री इंद्रमणी बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
ये भी पढ़ें: क्या है द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा की अनूठी पहल! बेहतर शिक्षा को लेकर कर रहे प्रयास, जानें. देखें
इस अवसर पर छात्र / छात्राओं द्वारा उनकी जीवनी पर अपने विचार रखे गये व गढ़वाली गीत व नृत्यगान प्रस्तुत किये गये। साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा स्व० श्री बडोनी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक व्याख्यान किया गया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं में सामान्य ज्ञान प्रतियागिता कराई गई।
जिसमें उत्तराखंड से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न विद्यालय की प्रवक्ता भौतिक विज्ञान कु० ऋतु उनियाल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय की हिन्दी अध्यापिका डा० अर्पणा रावत द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अ० / कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ