मनोज नौडियाल
कोटद्वार। प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिवस धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोगों ने गिरिजाघरों में विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की, साथ ही एक दूसरे को उपहार बांटकर क्रिसमस की ढेर सारी बधाई दी। बता दें की प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर कोटद्वार के मैथोडिस्ट चर्च और मृत्युंजय महागिरजाघर को लाइटों से सजाया गया। वहीं लोगों ने भी अपने घरों को रंगबिरंगी लड़ियों और फूलों से सजाया। सुबह कैथोलिक और मैथोडिस्ट समुदाय के लोग गिरजाघरों में पहुंचे और उन्होंने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
कालाबड़ स्थित मृत्युंजय महागिरजाघर में गढ़वाल और बिजनौर के विशप ने सुबह पांच बजे समुदाय के लोगों को प्रार्थना करवाई। उन्होंने विश्व शांति के लिए बुराई पर जीत को आवश्यक बताया। वहीं रोबर्ट कालोनी स्थित क्रिश्चयन इवांज्लेस्टीक असेमब्लीज चर्च में भी क्रिसमस प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें पास्टर अमित सेमुअल ने लोगों को प्रार्थना कराई। बच्चों ने क्रिसमस गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पास्टर ने लोगों से प्रभु यीशु मसीह के जीवन से शांति और सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेने की अपील की। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज बंजारावाला में क्रिसमस सेलिब्रेट
प्रिया सकलानी
देहरादून। देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज बंजारावाला देहरादून में क्रिसमस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य जी एम एस राठौड़ द्वारा किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे सांता क्लॉज़ बने। इस दौरान बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों ने सैंटा क्लॉस का वेष धारण कर मंचीय प्रस्तुति दी, इस दौरान टॉफी और उपहार भी बांटे गए।
0 टिप्पणियाँ