Ticker

10/recent/ticker-posts

पौड़ी: आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु महिला बूथ, दिव्यांग बूथ तथा आदर्श बूथ का किया गया चयन. देखें


मनोज नौडियाल

पौड़ी। जनपद में जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के दिशा निर्देशन पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के सुचारू सम्पदानार्थ, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न समस्याओं के निस्तारण एवं तैयारी को लेकर उपजिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर 37 विधानसभा पौड़ी, उपजिलाधिकारी पौड़ी आकाश जोशी द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु महिला बूथ, दिव्यांग बूथ तथा आदर्श बूथ का चयन किया गया है।

ये भी पढ़ें: थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला द्वारा आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष संध्या के दृष्टिगत ली गयी कैंप/होटल/आश्रम संचालको की मीटिंग! देखें


उपजिलाधिकारी/रिटर्निग ऑफिसर पौड़ी आकाश जोशी ने बताया कि गढ़वाल पब्लिक स्कूल पौड़ी को महिला बूथ के रूप में चयनित किया गया है। जिसमें महिला कर्मचारी मतदान करायेंगी तथा उद्यान विभाग के बूथ को दिव्यांग बूथ के रूप में चयनित किया गया है। जहां पर दिव्यांग मतदाताओं द्वारा मतदान किया जा सकता है। कहा कि सेंट थामस स्कूल पौड़ी को आदर्श बूथ चयन किया गया है। 


उपजिलाधिकारी पौड़ी आकाश जोशी ने तहसील पौड़ी के समस्त राजस्व निरीक्षकों, राजस्व उप निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को सफल बनाने में राजस्व विभाग की अहम भूमिका होती है, जिसके लिए हमें तैयार रहना है। उन्होंने सभी राजस्व निरीक्षकों, उप निरीक्षकों को निर्देशित किया कि कोई भी कर्मचारी क्षेत्र नहीं छोड़ेगा।

इस अवसर पर तहसीलदार सुशीला कोटियाल, नायब तहसीलदार सबल सिंह, सहित राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ