मनोज नौडियाल
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के खूनीबड, बीईएल रोड पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार पर टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
ये भी पढ़ें: पौड़ी: आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु महिला बूथ, दिव्यांग बूथ तथा आदर्श बूथ का किया गया चयन. देखें
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक में तीन लोग सवार थे, गुरुवार लगभग सायं सात बजे तीन लोग बाइक पर आ रहे थे तभी एक ट्रक बाइक सवारों को ठोक गया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भिजवाया। जहां पर चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया व गंभीर घायल का इलाज शुरू किया। खबर लिखे जाने तक एक मृतक की पहचान मो. खालीद पुत्र याशिद, निवासी- शानपुर, बिजनौर उम्र 42 के रूप में हो गई थी, जबकि दूसरे की पहचान का प्रयास किया जा रहा था, तो वहीं पुलिस ट्रक और ट्रक चालक की खोज में जुट गयी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया था।
0 टिप्पणियाँ