मनोज नौडियाल
उत्तराखंड। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत द्वारा विक्रम सिंह रावत को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का उत्तराखंड प्रभारी बनाया गया है। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनने पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बडोनी एवं प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने विक्रम सिंह रावत को बधाई दी है। विक्रम सिंह रावत वर्तमान में उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ डीसी पसबोला, प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्र, राष्ट्रीय प्रेस सचिव मिलिंद बिष्ट , प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष योगिता पंत, प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रांतीय मीडिया सलाहकार लक्ष्मण सिंह रावत, मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल जयदीप सिंह रावत, मंडलीय महामंत्री गढ़वाल नरेश कुमार भट्ट ने प्रांतीय प्रभारी बनने पर विक्रम सिंह रावत को बधाई दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने देहरादून पहुंचकर कहा कि अब राज्य में पुरानी पेंशन को लेकर होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है, अब प्रांतीय प्रभारी को यह जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा 1 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाएगा। 1 जनवरी वह तारीख है जब 2004 में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन समाप्त कर उन्हें नई पेंशन से आच्छादित किया गया था।
0 टिप्पणियाँ