Ticker

10/recent/ticker-posts

गढ़वाल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का होगा आयोजन! तैयारियों को लेकर हुई बैठक. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। 1956 से कोटद्वार में चले आ रहे हैं गढ़वाल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 2 जनवरी 2022 से 9 जनवरी 2022 तक स्वर्गीय शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वर्गीय शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर कांग्रेस ने किया उन्हें याद! देखें


जिसके सफल आयोजन हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन प्रिंस वेडिंग प्वाइंट बालासौड में संस्था के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र उनियाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यों ने विगत वर्षों की तरह सफल आयोजन हेतु अपने अपने विचार अध्यक्ष के समक्ष रखें। उसके बाद सभी सदस्य उप क्रीड़ा अधिकारी शशि धर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार संदीप ढुकलान से मिले। उन्होंने भी सफल आयोजन हेतु अपना पूर्ण समर्थन आयोजन समिति को देने को कहा। 


आयोजित बैठक में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील रावत, संस्था के सह सचिव गोपाल जसोला, भारत सिंह नेगी, महेश कुकरेती, केएम सती, पुष्पेंद्र सिंह रावत, कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, सिद्धार्थ उनियाल, फुटबॉल कोच महेंद्र सिंह रावत, रूपेश खंतवाल, सुनील कुमार, तरुण इष्टवाल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ