मनोज नौडियाल
सतपुली। सतपुली तहसील के मलेठी ग्राम में चौहान स्टोन क्रेशर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक और उद्योगपति सुंदर सिंह चौहान द्वारा अपने सुपोत्र पृथ्वीराज चौहान के पहले जन्मदिन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ गरीब और असहायों को कम्बल बांटे गए, साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया।
ये भी पढ़ें: लैन्सडाउन! प्रभारी निरीक्षक द्वारा क्रिसमस एवं नववर्ष संध्या के दृष्टिगत ली गयी होटल संचालको की मीटिंग. देखें
बता दें की इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें गढ़वाली लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। छात्राओं की प्रस्तुति से खुश होकर सुंदर सिंह चौहान द्वारा सभी को प्रोत्साहन राशि देकर उत्साहवर्धन किया। वहीं कार्यक्रम में कवि राकेश खंतवाल और हास्य कलाकार किशना बगोट के द्वारा अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्र मुग्ध किया गया। सुंदर सिंह चौहान ने कहा कि वह 2006 से हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें गरीबों को कम्बल वितरित किया जाता है, साथ ही इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
इस मौके पर सुंदर सिंह चौहान, त्रिलोक चौहान, जितेंद्र चौहान, सुरेन्द्र मियां, सुरजन रौंतेला, उम्मेद सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, माया देवी, नीलम नीलकंठ, इंदू करासी, सोनिया देवी चौहान, निकिता चौहान, नीलम चौहान, प्रेम सिंह रावत, सोभा बगोट, जगमोहन डांगी, सोनिया बिष्ट, ग्राम प्रधान मलेठी पिंकी देवी, कृपाल सिंह पंवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र राणा के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ