Ticker

10/recent/ticker-posts

आप की बूथ समीक्षा बैठक! प्रदेश सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए बूथ मजबूती पर दिया बल. देखें


मनोज नौडियाल

लक्सर। आम आदमी पार्टी की लक्सर विधानसभा की एक बूथ समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय में रखी गयी। बूथ समीक्षा बैठक प्रदेश सह प्रभारी और विधायक जंगपुरा प्रवीण कुमार ने ली। इस अवसर पर पार्टी के सह प्रभारी ने आवश्यक टिप्स देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतरने का आह्वान करते हुए बूथ मजबूती पर बल दिया।

ये भी पढ़ें: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने खिर्सू के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा! देखें


उन्होंने कहा कि हर पदाधिकारी को 1 वार्ड लेना आवयश्क है, 1 बूथ 10 युथ का नारा देते हुए उन्होंने कहा की पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल की प्रदेश में चार प्रमुख घोषणाओं को घर-घर तक पहुचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता को लेनी होगी। बूथ मजबूती से ही चुनाव में सफलता प्राप्त होगी। इसके लिए आवश्यक टिप्स एवम सुझाव पार्टी सह प्रभारी द्वारा दिये गए। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, केंद्रीय आब्जर्वर नवीन मारया, डॉ मोहम्म्द यूसुफ, संगठन मंत्री आजम भारती मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ