Ticker

10/recent/ticker-posts

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाई भारत के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती! देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने भारत के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती मीडिया प्रभारी बलवान सिंह रावत के आवास लालपुर में मनाई। इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों ने अंग्रेजो के खिलाफ उनके योगदान को याद किया गया। 

ये भी पढ़ें: जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे तथा एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया मतगणना स्थल जीआईसी पौड़ी का स्थलीय निरीक्षण! देखें

पूर्व सैनिकों ने बताया की उनके द्वारा आजाद हिंद फौज का गठन किया गया, खासकर जिसमें गढ़वाली सैनिकों का योगदान विशेष रहा। उनके ड्राइवर व पी ए कर्नल बुद्धि सिंह रावत रहे। कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आजाद हिंद फौज के मनवर सिंह नेगी की पुत्री कादंबरी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कै. सी पी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह, गोपालकृष्ण बड़थ्वाल, गोपाल सिंह नेगी, शूरवीर खैतवाल, कै. बिरेंद्र सिंह रावत, कै. सीपी धूलिया आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ