पौड़ी गढ़वाल। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी 2022 को कलेक्ट्रेट परिसर तथा एमसी एमसी कंट्रोल रूम में पूर्वाहन 11:00 बजे से 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया।
ये भी पढ़ें: उत्तराखण्ड अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक महासंघ की महत्वपूर्ण ऑनलाईन वर्च्यूल बैठक! जानें किन बिंदुओं पर हुई चर्चा. देखें
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित शोक सभा में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जे पी पुरोहित ने कलेक्ट्रेट कार्मिकों के साथ 2 मिनट का मौन रखकर देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में शहीदों की स्मृति में प्रातः 11:00 बजे से शोक सभा आयोजित करने के दिशा निर्देश प्राप्त हुए थे।
0 टिप्पणियाँ