कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत आदर्श आचार सहिता का उल्लघंन करने वालों, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं जनपद स्तर पर गठित SST/FST टीमों को निर्देशित किया गया है।
ये भी पढ़ें: नामांकन पत्रों की जांच में 05 विधानसभाओं से 05 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र हुए निरस्त! देखें
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में SST (स्टैटिक सर्विलांस टीम) कोडिया द्वारा चैकिंग के दौरान दिनाँक 28.01.2022 को अभियुक्त पवन कुमार को कौडिया चैक पोस्ट से एक वाहन (कार) में रू0 2,36,000/- (दो लाख छत्तीस हजार रूपये) नगद एवं 14 बोतल अवैध शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 45/2022, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों, अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम में सेक्टर मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश (सहायक अभियन्ता लो0नि0वि0 दुगड्डा), उपनिरीक्षक अजय भट्ट, आरक्षी चरण सिंह, आरक्षी आशीष, होमगार्ड राजमोहन मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ