पौड़ी गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिससे परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल में शौचालय तथा पेयजल टैंकों की साफ-सफाई भी करें।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने संभाला पदभार! क्या कहा ज्योति ने जानें. देखें
मतदान अपील, देखें वीडियो:
इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि मतगणना स्थल में साफ-सफाई के अलावा पेयजल, विद्युत, इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने समस्त कक्षों का निरीक्षण भी किया। कहा की समय से पूर्व पूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी इला गिरी, उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, श्रीनगर अजयवीर सिंह, लोक निर्माण विभाग से वेद प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ